फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डीजे पर असलहे लहराने वाले युवकों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सिकंदरपुर के करमुल्लापुर चौराहे स्थित एक गेस्ट हाउस में 22 फरवरी को एक बरात के दौरान हंगामा हुआ। डीजे पर डांस करते समय कुछ अराजक तत्वों ने असलहे लहराए और बरातियों के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम कुंदन नगला निवासी सुखलाल बेटे रवि राजपूत की बरात लेकर गेस्ट हाउस पहुंचे थे। बरात में गौतम राजपूत, शोभित, दिनेश सक्सेना और सतेंद्र राजपूत डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी रोहित, सोनू और सूरज नशे की हालत में वहां आए और गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में चारों बरातियों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने उन्हें तत्काल सीएचसी ले जाकर मेडिकल कराया। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि रोहित, सोनू और सूरज नामक तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इन फरार युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें