फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फिल्मकार को जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। फिल्म मिशन कनाडा की शूटिंग कर रहे फिल्मकार विजय सक्सेना को जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुराभोज गांव निवासी फिल्मकार सक्सेना ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि एटा जनपद निवासी अनिल वर्मा उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। यह धमकियां कई दिनों से मिल रही हैं। इससे वह और उनके सहयोगी मानसिक रूप से परेशान हैं। सक्सेना ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। कोतवाल अजय अवस्थी ने फिल्मकार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें