फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से दो लोगों की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। फरिकापुर गांव में पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहे वृद्ध की मौत हो गई। उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन चिकित्सकों से सलाह लेकर घर पर ही इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन

मोहम्मद रफीक (55) पिछले एक सप्ताह से बीमार थे। शुक्रवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। मिश्रनपुरवा गांव निवासी सतीश कुमार मिश्रा(42) की सांस लेने में दिक्कत के चलते शुक्रवार को मौत हो गई। छोटे भाई सुबोध मिश्रा ने बताया कि सतीश जलालाबाद के एक भट्ठे में नौकरी करते थे। 15 अप्रैल को बुखार आया था और सांस लेने में तकलीफ हुई तो जसपुरापुर सरैया में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जांच के दौरान मलेरिया निकला था। इलाज के बाद हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने इंजेक्शन लगाने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर करने को कहा था। परिजन घर पर लाकर इलाज कराते रहे। शुक्रवार सुबह अचानक सांस लेने में फिर दिक्कत हुई परिजन जब तक अस्पताल की तैयारी करते तब तक उनकी मृत्यु हो गई। परिवार में उनकी पत्नी दीप्ति मिश्रा के अलावा दो पुत्रियां मुस्कान व प्राची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें