फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आईजीआरएस मामलों में 99 अधिकारियों का फीडबैक असंतोषजनक

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने नवंबर में आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त फीडबैक में 99 अधिकारियों का फीडबैक असंतोषजनक प्राप्त हुआ है। ऐसे 99 अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सभी लंबित आईजीआरएस प्रकरणों का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। शिकायतकर्ता से मिलने वाला फीडबैक हर हाल में संतोषजनक होना चाहिए।
अधिकारियों को स्वयं प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर वास्तविक व शीघ्र समाधान करना होगा। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि आगामी माह में लक्ष्य निर्धारण कर आईजीआरएस पोर्टल पर जनसुनवाई से संबंधित एक भी प्रकरण औपचारिकता के आधार पर नहीं निपटाया जाएगा। सभी मामलों में वास्तविक समाधान प्रदान कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें