फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फतेहाबाद पुलिस ने 28 सरसों के तेल के डिब्बे किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद पुलिस की ओर से सोमवार की रात चेकिंग के दौरान 28 टिन और 97 कार्टून सरसों के तेल सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है।
विज्ञापन

एसीपी फतेहाबाद अमरदीप ने बताया कि सोमवार की रात इंस्पेक्टर फतेहाबाद पुलिस बल के साथ तहसील रोड पर सुरागरसी पतारसी में थे। तभी सूचना मिली कि 11 जनवरी को फतेहाबाद से कन्नोज के लिए भेजा गया सरसों तेल की गाड़ी का कुछ तेल पानी की टंकी के सामने एक खाली मकान में रखा हुआ है।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर फतेहाबाद बताए गए स्थान पर पहुंचे। तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया गया। नाम व पता पूछने पर अपना नाम अर्जित सिंह चौहान निवासी गांव शंकरपुर थाना कुर्रा मैनपुरी बताया।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से पूछताछ करने पर बताया कि वह माल की निगरानी कर रहा था। भोले सिंह जो मेरे का गांव का है वह आधे से ज्यादा सरसों का तेल गाड़ी में लादकर बेचने के लिए लेकर गया है। पुलिस की ओर से मकान के अंदर से 127 नग (28 टिन और 97 कार्टून सरसों तेल) दंगल ब्राण्ड मार्का सरसों तेल बरामद किया गया है।
बताते चलें कि विगत 11 जनवरी को फतेहाबाद के पुरानी गल्ला मंडी निवासी अनूप गुप्ता ने उपरोक्त अभियुक्त की गाड़ी से सरसों का तेल लादकर कन्नौज के भेजा गया था।
लेकिन बीच में गाड़ी चालक की ओर से सरसों का तेल को कन्नौज न ले जाकर रास्ते में ही सरसों तेल को बेचने के उद्देश्य से कुछ सरसों तेल को गाड़ी में लेकर बेचने के लिए ले गया था और कुछ तेल बिक्री के लिए मकान में रखा हुआ था। अनूप गुप्ता ने जब कन्नौज में तेल न पहुंचने पर थाना फतेहाबाद में अभियोग दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें