फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रांसफार्मर न रखने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
समधन। राजकीय नलकूप का ट्रांसफार्मर न रखे जाने से किसान पांच माह से परेशान हैं। फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को निजी नलकूपों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मलिकपुर स्थित राजकीय नलकूप संख्या 34 के ट्रांसफार्मर से पांच माह पहले चोरों ने कीमती तेल व कलपुर्जे चोरी कर लिए थे, जिसकी लिखित शिकायत आपरेटर महेशचंद्र के द्वारा गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को दी गई थी। अभी तक नया ट्रांसफार्मर नहीं रखा जा सका। इस कारण नलकूप बंद पड़ा है और किसान निजी नलकूपों से फसलों की महंगी सिंचाई करने के लिए मजबूर हैं।
इस संबंध में किसान अनुज कुमार, आशू कटियार, सुरजीत सिंह, बबलू यादव, रामतीर्थ शर्मा ने बताया कि नलकूप पर ट्रांसफार्मर रखवाने के लिए नलकूप विभाग व विद्युत निगम के अफसरों से कई बार गुहार लगा चुके पर सुनवाई नहीं हुई। नलकूप विभाग के जेई प्रशांत कुलश्रेष्ठ का कहना है कि राजकीय नलकूप पर ट्रांसफार्मर रखवाने के लिए उच्च अफसरों को अवगत करा दिया गया है, अनुमति मिलने पर रखवा दिया जायेगा। किसान यूनियन धरती पुत्र आराजनैतिक जिला अध्यक्ष आलोक यादव ने कहा कि नलकूप पर ट्रांसफार्मर न होने से किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई करने में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें