दोस्त के साथ बुधवार की रात घर से निकला किसान लापता हो गया। परिजनों ने दोस्त के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
नगर के मोहल्ला सराफान निवासी राहुल दीक्षित ने बताया कि उसके चाचा अमरदीप दीक्षित तहसील गेट के पीछे स्थित अपने नये मकान व ट्यूबवेेल के पीछे रहते हैं। बुधवार की रात चाचा को उनका एक दोस्त संजू दिवाकर अपने साथ ले गया।
जब वह गुरुवार सुबह चाचा को चाय देने के लिए गया तो चाचा नहीं मिले। दोस्त से पूछताछ करने पर वह गोलमोल जवाब देने लगा।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर किसान के दोस्त को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ शुरू कर रही है। इस संबंध में सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि कोतवाल खुद मामले की जांच कर रहे हैं।