फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस, डॉक्टर सहित 23 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, कैसे हो इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सौ शय्या संयुक्त अस्पताल में सीएमएस सहित 23 डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव हो चुका है। इससे अस्पताल में चिकित्सा का कार्य चरमरा गया है। सीएमएस ने सीएमओ को स्टॉफ संबद्ध करने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

नगर के सौ शय्या संयुक्त अस्पताल में सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी के अलावा तीन चिकित्सक, दो फार्मासिस्ट, एक डेंटल हाइजिनिस्ट, सात स्टॉफ नर्स, एक लैब असिस्टेंट, चार वार्ड ब्यॉय, एक सुपरवाइजर व तीन सफाई कर्मी कोरोना पॉजिटिव हैं।
इससे अस्पताल में संचालित इमरजेंसी सेवा, सैंपलिंग, वैक्सीनेशन, मेडिको लीगल व प्रसव में स्टॉफ की कमी आड़े आ रही है।
गुरुवार को सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश मांगा है। उन्होंने अन्य स्टॉफ को सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय से संबद्ध करें।
विज्ञापन

नगर के सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने अस्पताल में कार्यरत स्टॉफ नर्स वंदना, रंजना, रचना गुलाटी व दिव्या की सेवा समाप्त कर चिकित्सालय में अन्य स्टॉफ नर्सों की नियुक्ति के लिए अवनी परिधि एनर्जी एंड कम्युनिकेशन को पत्र भेजा है।
पत्र में कहा गया कि इन स्टॉफ नर्सों को पूर्व में अवकाश दिया गया था, जिसे कोविड-19 महामारी एवं चिकित्सालय में कार्य की अधिकता व चिकित्सालय स्टॉफ के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया, लेकिन इन स्टॉफ नर्सों ने ड्यूटी पर वापसी नहीं कराई।
सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि नगर के सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय को कोविड एल-टू लेवल का अस्पताल बनाया जाएगा। कोविड एल-टू चालू होते ही यहां पर इमरजेंसी सेवाओं को बंद करा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में आठ डॉक्टर काम कर रहे हैं। एल-टू लेवल का अस्पताल बनाने से पहले सौ शय्या को दस ऑक्सीजन कन्संट्रेटर भेज दिए गए हैं। इसके अलावा कोविड के लिए जरूरी अन्य संसाधन व उपकरण भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें