फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ/सौरिख। विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते बुधवाार को एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। परिजनों का आरोप है कि 11 हजार वोल्ट की लाइन काफी समय से दूसरी लाइन के संपर्क में आने की स्थिति में थी, जिसकी शिकायत कई बार विभागीय कर्मचारियों से की गई थी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


थाना सौरिख क्षेत्र के ग्राम जरियापुर निवासी 60 वर्षीय शशिवेंद्र तिवारी घर पर थे। परिजनों के अनुसार गांव में काफी दिनों से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन दूसरी लाइन के ऊपर टच होने की स्थिति में झूल रही थी। ग्रामीणों ने कई बार लाइनमैन और विद्युत विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। दोपहर में अचानक 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटकर दूसरी लाइन पर गिर गई, जिससे पूरे गांव में करंट फैल गया। बताया गया कि शशिवेंद्र तिवारी के घर में पंखे और अन्य विद्युत उपकरण अचानक तेज गति से चलने लगे। स्थिति को देखते हुए वह बिजली का स्विच बंद करने पहुंचे। तभी करंट की चपेट में आ गए। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सौ शैया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शशिवेंद्र तिवारी मूल रूप से किसान थे। उनके परिवार में दो बेटे आशीष और सोनू तथा दो बेटियां शिल्पी और शिखा हैं। पत्नी रामजानकी का 20 दिन पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। पत्नी की मौत के दुख से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि अब शशिवेंद्र की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें