फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसोदा। अलीगढ़-कानपुर ग्रीन फील्ड हाईवे पर बुधवार को टहल रहे किसान को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शव मोर्चरी में भिजवा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली गुरसहायगंज की चौकी जसोदा के ग्राम पांडेयपुरवा निवासी रामकिशोर पांडेय (58) राेज की तरह हाईवे पर टहलने निकले थे। सुबह पांच बजे हजरतपुर गांव के सामने वाहन ने टक्कर मार दी। बताया गया कि वाहन से सिर कुचल जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शिनाख्त का प्रयास किया। एक घंटा बाद शिनाख्त हो सकी।
परिजनों के अनुसार रामकिशोर कैंसर से पीड़ित थे और प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए जाते थे। घटना की सूचना मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे जसोदा पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, सिपाही अशोक कुमार, राहुल कुमार ने शव नेशनल हाईवे की एंबुलेंस से मोर्चरी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय अवस्थी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी के सहारे टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें