फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कार्रवाई पर अड़े परिजन, 24 घंटे बाद किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर। तिर्वा क्षेत्र के उमरायपुरवा गांव में मजदूर की संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन गुरुवार शाम चार बजे तक अड़े रहे। परिजन ने घर पर शव रखकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस गांव पहुंची और सीओ तिर्वा के आश्वासन के बाद परिजन राजी हुए। तब परिजन ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के बिरियाहार निवासी विनोद कुमार (38) मंगलवार देर शाम मानीमऊ से धनिया बेचकर घर लौट रहे थे। तिर्वा क्षेत्र के उमरायपुरवा गांव के पास वह सड़क पर घायलावस्था में मिले थे। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। बुधवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर लेकर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। तब सुबह डायल 112 पुलिस गांव पहुंची। थाना प्रभारी रंजना पांडेय भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची।
परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के साथ पांच बीघा जमीन का पट्टा, पांच लाख रुपये आर्थिक मदद, आवास, हर माह राशन और बच्चों की पढ़ाई खर्च की मांग की। काफी समझाने के बाद भी परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। तब तिर्वा सीओ कुलवीर सिंह, कोतवाल संजय शुक्ला और गुरसहायगंज प्रभारी ध्यानेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। सीओ ने समझाकर और परिजनों हर संभव मदद का आश्वासन दिया। तब परिजन मान गए और महादेवी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

एक साथ उठे पिता-पुत्र के शव
मजदूर की पत्नी अर्चना ने सोमवार को दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। गुरुवार सुबह नवजात बेटे की भी मौत हो गई। गमगीन माहौल में एक साथ पिता-पुत्र के शव घर से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें