फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जीवित को मृत दर्शाकर कराई फर्जी वरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। जीवित व्यक्ति को मृतक दर्शाकर गांव के ही कुछ लोगों ने जालसाजी कर उसके हिस्से की जमीन की वरासत अपने नाम दर्ज करा ली। शिकायत पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


छिबरामऊ कोतवाली के ग्राम मदारपुर निवासी प्रताप सिंह, मान सिंह व रामचरन ने बताया कि उनके भाई रामफेरे कई सालों से बाहर रहकर परिवार के साथ जीवन यापन करते हैं। चारों भाइयों की शामिल खाते में जमीन है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने धोखाधडी व जालसाली कर जीवित भाई रामफेरे को मृत दर्शाकर अपने नाम वरासत दर्ज करा ली है। जानकारी होने पर वरासत सही कराने को कहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शिकायत करने पर 12 अगस्त को आरोपियों ने जान माल की धमकी देते हुए गाली गलौज किया। कोतवाल सचिन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें