फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आरोपी बुआ तिर्वा से गिरफ्तार, खुद को फंसता देख हुई थी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के डिग्री कॉलेज में रात के वक्त अपने साथ नाबालिग भतीजी को ले जाने वाली आरोपी बुआ को पुलिस ने आखिर बुधवार को तिर्वा से गिरफ्तार कर लिया। बुआ ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि घटना के बाद जब उसने खुद को भी इस मामले में फंसते देखा तो गिरफ्तारी के डर से फरार हो गई थी। पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में उसे भी आरोपी बनाया था। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने अपने कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि बीती 11 अगस्त की रात को एक किशोरी ने डायल 112 पर कॉल करके चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में उसके साथ दुष्कर्म होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो अड़ंगापुर निवासी नवाब सिंह यादव एक कमरे में पड़े बेड पर अंडरवियर में लेता मिला था। पास ही कुर्सी पर पीड़िता की बुआ बैठी थी।
पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि बुआ उसे नौकरी दिलाने के नाम पर यहां लाई थी। बातचीत के दौरान बुआ टॉयलेट जाने के बाहाने भतीजी को नवाब सिंह के पास कमरे में छोड़कर चली गई। तभी नवाब सिंह ने किशोरी का जबरन टॉप उतार दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवाब को गिरफ्तार कर 12 अगस्त को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। किशोरी के कोर्ट में दिए बयान का अवलोकन किया गया तथा तकनीकी साक्ष्य संकलन से बुआ की भी प्रकरण में संलिप्तता पाई गई। इसी आधार पर उसे भी आरोपी बनाया गया, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इनसेट
बुआ पर पीड़िता के मेडिकल परीक्षण में बाधा डालने का आरोप
एसपी ने बताया कि 12 अगस्त को पीड़िता के साथ उसकी बुआ भी कोतवाली में मुकदमा लिखाने गई थी, जब पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया तो वह बाधा डालने लगी। कार्रवाई का पुलिस का सहयोग नहीं किया। अगले दिन जब किशोरी के माता-पिता आए तो उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी बुआ ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी थी। उन्होंने बुआ पर कई संगीन आरोप लगाए। जब पूछताछ के लिए उसे कोतवाली बुलाया गया तो वह फरार हो गई।

इनसेट
बुआ के नवाब सिंह से अवैध संबंध
पुलिस ने बताया कि आरोपी बुआ के नवाब सिंह यादव से कई सालों से अवैध संबंध थे। पूछताछ में बुआ ने पुलिस को बताया कि नवाब सिंह यादव को वह पिछले पांच-छह सालों से जानती है और उसके नवाब सिंह से शारीरिक संबंध भी थे। 11 अगस्त को नवाब ने उसे कॉल करके कॉलेज में बुलाया था। वह लखनऊ में भतीजी के साथ थी, जहां से नवाब के कहने पर भतीजी को साथ लेकर कॉलेज पहुंची थी।

इनसेट
नीलू ने दिया था 10 लाख रुपये का लालच
एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी बुआ ने बताया कि जब उनकी भतीजी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा था तो नवाब सिंह के छोटे भाई नीलू यादव ने मेडिकल न कराने और न्यायालय में बयान से पलटने पर 10 लाख रुपये देने का लालच दिया था। इसी वजह से वह भतीजी का मेडिकल परीक्षण कराने से मना कर रही थी। नीलू ने ही कुछ अन्य लोगों के भी नाम लेने को कहा था, जिससे विवेचना प्रभावित हो सके। इस आधार पर पुलिस पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नीलू यादव को भी अभियुक्त बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें