फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 25 वर्ष पूर्व मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी बैनामा, जांच शुरू

Tue, 05 Aug 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। ठठिया क्षेत्र के रिक्खापुर्वा गांव में मृत व्यक्ति के नाम पर जमीन का फर्जी बैनामा किए जाने का मामला सामने आया है। गांव के एक ग्रामीण ने शनिवार को समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन




रिक्खापुरवा के प्रमोद कुमार ने बताया कि बाबा रघुवीर की गांव में पैतृक जमीन पर हरदोई के निवासी कुछ लोगों ने दो साल पहले फर्जी आधार कार्ड बनवाकर और किसी अन्य व्यक्ति को रघुवीर बनाकर बैनामा करा लिया। जबकि बाबा रघुवीर की मृत्यु 25 वर्ष पूर्व हो चुकी है। इस धोखाधड़ी से परेशान प्रमोद ने जमीन को वापस दिलाने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें