फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लाॅगिन न करने वाले 22 अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ई-आफिस पर लाॅगिन न करने वाले 22 अधिकारियों से सीडीओ ने बुधवार को स्पष्टीकरण मांगा है। इसे लेकर विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



सीडीओ रामकृपाल चौधरी ने बताया कि डीडीओ, एक्सईएन लोक निर्माण, एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण, बीएसए, जिला कृषि अधिकारी, उद्यान अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी को 24 जुलाई को पत्र भेजा गया था। इसके अलावा उपायुक्त उद्योग केंद्र, लघु सिंचाई सहायक अभियंता, सीवीओ, डीएसओ, एआरसीएस, डीपीआरओ, युवा कल्याण अधिकारी, होमगार्ड अधिकारी, सैनिक कल्याण अधिकारी, बचत अधिकारी, राजकीय निर्माण निगम अधिकारी, आइटीआइ प्रधानाचार्य, बीडीओ छिबरामऊ व मत्स्य अधिकारी को भेजा गया।
विज्ञापन

पत्र में किसी भी दशा में ऑफलाइन पत्रावलियां स्वीकार न किए जाने के निर्देश दिए गए थे। नोडल एजेंसी यूपीएलसी की रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश यूजर्स द्वारा 21 मार्च से 20 जून तक लाॅगिन ही नहीं किया गया, जो लापरवाही है। सीडीओ ने बताया कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तीन माह से लॉगिन नहीं किया है, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें