फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक की पत्नी की मौत

विज्ञापन
मृतका मनोज देवी (फाइल फोटो)। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। बाइक से घर वापस लौट रही पूर्व सैनिक की पत्नी को जीटी रोड पर कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद कंटेनर का चालक व क्लीनर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर निवासी मनोज देवी (50) पत्नी अमरेश यादव अपने परिवार के शिव कुमार (30) पुत्र विजयपाल सिंह के साथ आवास विकास कालोनी में आई थीं। यहां से लौटकर वह बाइक से घर जा रही थीं। जीटी रोड पर कांशीराम कॉलोनी के सामने बेवर की तरफ से आ रहे टेंपो ने बाइक में कट मार दिया, जिससे मनोज देवी जीटी रोड पर गिर गईं। तभी उधर से आ रहे कंटेनर ने उनको टक्कर मार दी।
परिजनों ने महिला को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेलमेट लगाए होने के कारण शिव कुमार बाल-बाल बच गए। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसके शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे के बाद कंटेनर चालक व क्लीनर मौके से भाग गया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा व एसआई हरिओम गुप्ता मौके पर पहुंच गए। मृतका मनोज देवी के पति आर्मी से रिटायर्ड हैं। उनके दो बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें