फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हर बच्चे पर रहेगी ऑनलाइन नजर, नहीं छूटेगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। अब परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों पर खास नजर रखी जाएगी। इस शैक्षणिक सत्र से ऑनलाइन सिस्टम शुरू करने की तैयारी है। ताकि हर छात्र की हाजिरी रिकॉर्ड होगी। ऐसे बच्चों को जल्दी चिह्नित कर उन्हें फिर से स्कूल से जोड़ा जा सकेगा। ताकि उनकी पढ़ाई बीच में न छूटे।
विज्ञापन



ब्लॉक में 186 प्राथमिक, कंपोजिट, उच्च प्राथमिक विद्यालय है। जिनमें 16 हजार बच्चे अध्ययनरत हैं। इन सभी बच्चों को यू-डायस पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। ताकि हर छात्र का पूरा ब्योरा ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। इसमें नामांकन से लेकर रोज की उपस्थिति और पढ़ाई की प्रगति तक की जानकारी उपलब्ध रहेगी। नई व्यवस्था में शिक्षकों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। अगर कोई छात्र स्कूल नहीं आता है तो शिक्षक को उसका कारण यू डायस पोर्टल पर दर्ज करना होगा।
जरूरत पड़ने पर उन्हें बच्चे के घर जाकर अभिभावकों से बात करनी होगी और उसे फिर से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना होगा। इस सिस्टम के तहत हर छात्र की दैनिक हाजिरी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, जिससे निगरानी और आसान हो जाएगी। खंड शिक्षाधिकारी रमेशचंद्र चौधरी ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पर नियमित नजर रखी जा सकेगी। यदि कोई छात्र लगातार गैरहाजिर रहता है, तो अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें