फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: थाने से 500 मीटर दूर शोहदों ने छात्रा से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। स्कूल छूटने के बाद शुक्रवार को साइकिल से घर जा रही छात्रा से थाने से 500 मीटर दूर बाइक सवार शोहदों ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने साहस दिखाते हुए एक शोहदे को बाइक से खींच लिया और चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और आरोपी छात्रा के हाथ पर काटकर भाग गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ठठिया कस्बे के एक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह कस्बे में बाजार से सब्जी खरीदकर साइकिल से घर जा रही थी। तभी बाइक पर सवार दो युवक उसका पीछा करने लगे। शोहदे छात्रा का पीछा करते हुए थाना गेट से कुछ दूरी तक उसे बार-बार रोकते रहे। छात्रा जब थाना गेट के पास भीड़भाड़ वाले स्थान पर पहुंची तो उसने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को बाइक से नीचे खींच लिया और चप्पल से पिटाई शुरू कर दी।
बीचबचाव के दौरान आरोपियों को भागने का मौका मिल गया। भागने से पहले एक आरोपी ने छात्रा के हाथ में काट लिया और दोनों बाइक से फरार हो गए। छात्रा ने बताया कि एक आरोपी की उम्र 22 वर्ष और दूसरे की 30 वर्ष होगी। घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांचकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें