फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महाशिवरात्रि पर श्रंगीरामपुर रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। बोर्ड परीक्षा, रमजान और महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कहा कि जिन मंदिरों में जलाभिषेक होगा, वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस लगाई जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रंगीरामपुर रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। आवागमन के लिए पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्ग तय किए जाएंगे।
विज्ञापन


कोतवाल अजय अवस्थी ने 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि परीक्षार्थियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए डीजे एवं लाउडस्पीकर निर्धारित मानकों के अनुरूप ही बजाए जाएं और रात 10 बजे के बाद किसी भी स्थिति में डीजे का संचालन न किया जाए। चेतावनी दी कि यदि बरात घर या गेस्ट हाउस में रात 10 बजे के बाद डीजे बजता पाया गया तो डीजे संचालक, गेस्ट हाउस प्रबंधन तथा बारात संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसलिए सभी नागरिक सहयोग करें। बैठक में शहर काजी हाफिज जुम्मन ने कहा कि रमजान के दौरान रोजा खोलने से पूर्व आवश्यक वस्तुएं लाने ले जाने वाले लोगों को चेकिंग में अनावश्यक रूप से न रोका जाए। इस पर कोतवाल ने आश्वस्त किया कि पुलिस संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगी और आमजन को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में अतिरिक्त निरीक्षक सीपी तिवारी, उपनिरीक्षक दीपक चौधरी, रामकृपाल, दीपक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हरिओम गुप्ता, अनूप दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें