फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ओवरलोडिंग में पांच वाहनों का चालान, 3.38 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए गए अभियान में शुक्रवार को पांच वाहनों का चालान किया गया। साथ ही जुर्माना भी जमा कराया गया है। खनन अधिकारी की इस कार्रवाई से मौंरग व गिट्टी ढोने वाले डंपर चालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


खनन अधिकारी संदेश कुमार पटेल ने सौरिख रोड पर गिट्टी व मौंरग ढोने वाले डंपरों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग में गिट्टी के दो व मौंरग लदे तीन डंपरों के ऑनलाइन चालान किया। साथ ही 3.38 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना जमा कराया गया। खनन अधिकारी ने सभी वाहनों के साथ उप खनिज से संबंधित परिवहन प्रपत्र साथ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
छिबरामऊ सौरिख मार्ग पर प्रतिदिन 400 से अधिक गिट्टी व मौंरग लदे वाहन गुजरते हैं। यह वाहन फर्रुखाबाद, मोहम्मदाबाद समेत इलाके के सिकंदरपुर, प्रेमपुर में मौंरग व गिट्टी की सप्लाई करते हैं। ओवरलोड डंपर खनन विभाग को राजस्व का चूना लगाने के साथ ही सड़कों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। सौरिख रोड पर लालकपुर से मां कालिका देवी मंदिर तक सड़क पर इन वाहनों के आड़े तिरछे खड़े होने से पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें