फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दुकान में घुसकर दुकानदार को पीटा, सामान फेंका

Sat, 07 Jun 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दुकान हड़पने की नीयत से करीब 20 लोगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार को पीटा। दुकान में रखा सामान बाहर फेंक दिया। फायरिंग व पथराव कर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी चले गए। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के ग्राम मानपुर निवासी शानू कटियार ने बताया कि बाईपास पर उसकी ऑटो पार्ट्स की दुकान है। गुरुवार रात आठ बजे वह दुकान पर था। तभी अहमदपुर रौनी निवासी पड़ोस में स्थित होटल के मालिक राजा, हसीबुल, साहिल अपने साथी मुशीर, शोएब, इंतजार, महफूज और 10-15 अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडे व असलहा लेकर आए और गालीगलौज करते हुए दुकान में घुस गए। विरोध करने पर सभी ने मिलकर मारपीट की। आरोप है कि कनपटी पर तमंचा लगाकर कहा कि यदि दुकान खाली नहीं की तो तुझे जान से मारकर दुकान हड़प कर लेंगे।
शोरगुल सुनकर ब्रजेश कटियार, सनी राजपूत आदि आ गए। तब आरोपी पथराव व हवाई फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाल जितेंद्र प्रताप ने बताया कि मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें