फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जुलाई में अंग्रेजी तो अगस्त में हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता

Sat, 07 Jun 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। बेसिक शिक्षा की ओर से पूरे साल होने वाली शैक्षिक गतिविधियों की समय सारिणी लागू कर दी गई है। शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार कक्षा तीन से पांच तक हर माह अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अनुसार जुलाई में अंग्रेजी तो अगस्त में होगी हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन


ग्रीष्मावकाश के बाद 16 जून से परिषदीय स्कूल खुलेंगे। परिषदीय स्कूलों और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों के लिए स्कूल शिक्षा महानिदेशक की ओर से वार्षिक कैलेंडर में स्कूलों में साल भर इसके अनुसार ही शिक्षण कार्यों को पूरा किया जाएगा। 16 जून से शिक्षा सत्र फिर से शुरू किया जाएगा। शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच तक रहेगा।
स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा द्वारा किए गए आदेश के अनुसार पूरे साल हर माह स्कूलों में अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जुलाई में अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता, अगस्त में हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता, सितंबर में हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता, अक्तूबर में अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता, नवंबर में हिंदी निबंध लेखन, दिसंबर में अंग्रेजी निबंध लेखन, जनवरी में हिंदी सुलेख प्रतियोगिता और फरवरी में अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। यह सभी प्रतियोगिता कक्षा तीन से आठ तक विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएंगी। बीएसए संदीप कुमार का कहना है कि परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गतिविधियों के लिए स्कूल शिक्षा महानिदेशक द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार ही साल भर स्कूलों में गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार ही सभी स्कूलों में गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-


शिक्षा चौपाल का हर माह होगा आयोजन

निपुण भारत मिशन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में गुणवत्ता शिक्षा संवर्धन के लिए जनभागीदारी व अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बीईओ के नेतृत्व में हर माह शिक्षा चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें