फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाया गया

Thu, 14 Jan 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निकट सर्विस रोड व नाला बनाने में आ रही दिक्कतों पर अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों के बाहर लगे सामान को अंदर कराया गया। बुधवार को उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी करन सिंह, सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक गेंदालाल की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन



विभागीय अधिकारियों ने सर्विस रोड के बाद बनने वाले नाले की पैमाइश की। निशान लगाकर अतिक्रमणकारियों को पीछे किया। इसके बाद जेसीबी मशीन से नाले की खुदाई कराई गई। उप जिलाधिकारी ने बताया कि मार्ग के किनारे आ रहे शिव मंदिर के चबूतरे व शिवलिंग को दूसरे स्थान पर विधिविधान से स्थापित कराया जाएगा। दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वे नाली के पीछे ही अपना सामान रखें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें