फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पुलिस और गोतस्करों में मुठभेड़, तीन को लगी गोली, 26 गोवंश बरामद

विज्ञापन
फोटो :11: घायल गोतस्कर को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। मैनपुरी से कंटेनर में गोवंश लादकर बिहार जा रहे गोतस्करों की बिरौली के जंगल में गुरुवार को पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में तीन गोतस्करों के पैर में गोली लगी है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस के घेराबंदी करने पर तीन गोस्तकर चकमा देकर जंगल में छिप गए थे जबकि एक दबोच लिया गया था। पुलिस ने कंटेनर समेत 26 गोवंश, तीन तमंचे, चार खोखा व तीन जीवित कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि मैनपुरी से एक कंटेनर में गोवंशों को लादकर गोतस्कर बिहार जा रहे हैं। पुलिस ने कंटेनर की घेराबंदी की तो तीन गोतस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गए जबकि जनपद रामपुर के छोटा काशीपुरगंज निवासी नईम को पकड़ लिया गया। बाद में गोतस्करों की तलाश में एसपी ने एसओजी, सर्विलांस समेत पांच पुलिस टीमों को लगाया। शाम को तालग्राम-तेराजाकेट मार्ग पर बिरौली गांव के जंगल में छिपे गोतस्करों की जब पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी फायरिंग में जनपद मुरादाबाद के थाना भोजपुर के मोहल्ला तकिया गुलाबबाड़ी निवासी एहतशाम, मोहल्ला मनिहारन निवासी शमशेर और जनपद मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी शहजाद के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मौके पर एसपी विनोद कुमार, सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय पहुंचे और पुलिस कर्मियों से जानकारी ली।
विज्ञापन


चारों तरफ से की गई थी घेराबंदी
कंटेनर पकड़े जाने के बाद तीनों गोतस्कर पैदल ही भाग निकले थे। एसपी ने चारों दिशाओं में उनकी घेराबंदी कराई। उत्तर तरफ गुरसहायगंज कोतवाल अजय अवस्थी, पश्चिम तरफ छिबरामऊ कोतवाल विष्णुकांत तिवारी, दक्षिण तरफ तालग्राम थानाध्यक्ष ध्यानेंद्र प्रताप सिंह, सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह व पूरब की तरफ एसओजी प्रभारी जयप्रकाश शर्मा व तिर्वा कोतवाल संजय शुक्ला तलाश में लगे थे। बाद में तीनों के बिरौली के जंगल में छिपे होने की सूचना मिली तो पुलिस ने घेराबंदी कर ली। एसपी ने बताया कि शमशेर शातिर है और उसके खिलाफ वाराणसी व मथुरा में कई मुकदमे दर्ज हैं। एहतशाम पर हाथरस में भी मुकदमे हैं। पकड़े गए नईम के खिलाफ भी हाथरस जिले में चार मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीमों को 20 हजार रुपये का इनाम
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों गोतस्करों को गिरफ्तार करने की वाली टीमों को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है। बरामद गोवंश को गोशाला में भेज दिया गया है और कंटेनर को सीज कर दिया गया। शमशेर ने कंटेनर को तस्करी के उद्देश्य से ही खरीदा था।
मथुरा की टीम कर रही थी गोतस्करों का पीछा
जनपद मथुरा के थाना गोवर्धन निवासी श्रेयस ने बताया कि उनकी टीम मैनपुरी से गोतस्करों का पीछा कर रही थी। साथ में शिशिर, रामबाबू, लक्ष्मण सिंह, नितिन व सुमित भी थे। एक्सप्रेसवे पर कई जगह कंटेनर को रोकने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। डायल 112 पर सूचना दी लेकिन पुलिस पकड़ने में नाकामयाब रही। उन्होंने पीछा किया को चालक ने कंटेनर को गलत दिशा में मोड़ दिया और डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन पर ले गया। कंटेनर के साथ एक स्विफ्ट कार भी चल रही थी जिसमें उनका साथी मुरादाबाद जिले के थाना भोजपुर अंतर्गत पद्दा वाला तालाब छलिया निवासी अनस सवार था। नईम को इन्हीं युवकों ने पकड़ लिया था।

फोटो :11: घायल गोतस्कर को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी। स्रोत : पुलिस

फोटो :11: घायल गोतस्कर को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें