फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक ही रात में धान लदे दो लोडर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। थानाक्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से बुधवार रात धान से भरे दो लोडर चोरी होने से खलबली मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर चोरों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन

खैरनगर के अड्डापुरवा गांव निवासी विमलेश कुमार ने बताया कि मंडी ले जाने के लिए लोडर पर 80 पैकेट धान लादकर खड़ा कर दिया था। देररात अंधेरे का फायदा उठाकर चोर धान लदा लोडर लेकर भाग गए। जानकारी मिली है कि चोर धान बेचने के बाद खाली लोडर को औसेर चौकी क्षेत्र में छोड़ गए हैं। वहीं औसर गांव निवासी संजय शुक्ला ने 84 पैकेट धान लादकर लोडर सिमरिया-औसेर तिराहा पर खड़ा किया था। इस लोडर को भी चोरी कर ले गए। सुबह जब संजय शुक्ला लोडर लेने पहुंचे तो वह गायब मिला।
पीड़ितों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष देवेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें