फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भीषण गर्मी से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, ट्रांसफार्मर जले, किसान सड़कों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। भीषण गर्मी और 43 डिग्री तापमान के कारण जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शहर से गांव तक लोग बिजली कटौती, लो वोल्टेज और फाल्ट से परेशान हैं। पंखे-कूलर बंद होने से लोगों को रातभर करवटें बदलकर गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन


विनोद दीक्षित अस्पताल का ट्रांसफार्मर बुधवार की रात जल गया। इससे अस्पताल की बिजली आपूर्ति ठप हुई और डिजिटल पर्चा व्यवस्था बंद हो गई। कर्मचारियों को हाथ से पर्चे बनाने पड़े, 50 मरीज बिना जांच के लौट गए। अधिशासी अभियंता मगन सिंह ने बताया कि ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। जले ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया गया है और आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास जारी है। ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट से किसान आंदोलन की राह पर हैं। गुरसहायगंज में भारतीय किसान यूनियन (भूमिपुत्र) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बिजलीघर पर धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष सोनू ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने 20 घंटे बिजली आपूर्ति के दावों पर सवाल उठाए। उपखंड अधिकारी पंकज चौधरी को ज्ञापन सौंपकर नियमित आपूर्ति की मांग की गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में संकट और पेयजल समस्या
तालग्राम के अमोलर बिजली उपकेंद्र से किसानों को तय शेड्यूल अनुसार बिजली नहीं मिल रही, जिससे फसलें सूख रही हैं। कई गांवों के किसानों ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर आरोप लगाया, 24 घंटे में मुश्किल से दो घंटे ही बिजली मिलती है। उपखंड अधिकारी अगस्त्य मौर्य ने किसानों से वार्ता कर नियमित आपूर्ति का आश्वासन दिया। बिजली कटौती से कृष्णानगर मोहल्ले में पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री का आश्वासन और सुधार के प्रयास
राज्यमंत्री कैलाश राजपूत ने बताया कि सभी निर्माणाधीन बिजली उपकेंद्रों का निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा। लोड जहां अधिक है, वहां ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ेगी। जर्जर लाइनों को बदलवाकर शासनादेश अनुसार निर्बाध आपूर्ति दिलाई जाएगी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के सरकारी मोबाइल नंबर बंद होने की शिकायत की। बिजली घरों में बड़े ट्रांसफार्मरों को राहत देने के लिए कूलर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें