ट्रांसफार्मर को देखते जेई अजय अवस्थी। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। नगर के फर्रुखाबाद रोड पर रखे ट्रांसफार्मर का चोरों ने तेल चोरी कर लिया। इससे तीन मोहल्लों की आपूर्ति बंद हो गई। लगभग 16 घंटे बिजली गुल रही। जेई ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
नगर के फर्रुखाबाद रोड पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। फर्रुखाबाद रोड, गीतापुरम व सीतापुरम के लगभग 125 उपभोक्ताओं को यहीं से आपूर्ति दी जाती है। बुधवार व गुरुवार की रात ढाई बजे के लगभग चोरों ने इस ट्रांसफार्मर से लगभग तीन सौ लीटर तेल चोरी कर लिया। इसके कारण इन मोहल्लों की आपूर्ति बंद हो गई। अवर अभियंता अजय अवस्थी मौके पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। जेई ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने के 16 घंटे बाद इन मोहल्लों की आपूर्ति शुरू हो पाई। इस संबंध में जेई अजय अवस्थी ने बताया कि दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।