फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहा में मिला लापता वृद्धा का कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। 15 दिन से लापता वृद्धा का कंकाल बुधवार को हसेरन-तिर्वा रजबहे में मिला। परिजनों ने कपड़ों से शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव (कंकाल) को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने हसेरन-तिर्वा रजबहे में महिला का कंकाल पड़ा देखा। इसकी चर्चा हुई तो मौके पर भीड़ लग गई। इसी बीच रतनापुर निवासी कमलेश को भी कंकाल पड़ा मिलने की जानकारी हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गया। कंकाल के कपड़ों को देखकर कमलेश ने शव मां विद्यावती का होने की बात कही।
कमलेश ने बताया कि उसकी मां विद्यावती (70) खेती के काम में मदद करती था। बीती 17 मई को सुबह शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी और उसके बाद वापस नहीं आई। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो कमलेश ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों का अनुमान है कि शौच क्रिया के लिए रजबहा से पानी लेते समय पैर फिसलने से महिला पानी में गिर गई होगी। डूब जाने से मौत होने की शंका परिजनों ने जताई है। कंकाल मिलने की सूचना पर सीओ दीपक दुबे और थाना प्रभारी कमल भाटी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कंकाल का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। महिला के तीन पुत्र कमलेश, आमोद, प्रमोद के अलावा तीन पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें