फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मकान के चारों ओर तारों में दौड़ाया करंट, चिपकने से बालक की मौत

Tue, 19 May 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया (कन्नौज)। चोरों से सुरक्षा के लिए मकान के चारों ओर तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मकान मालिक पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। थानाध्यक्ष के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में सोमवार को अवधेश कुमार का नौ साल का बेटा आर्यन अपने साथी हसन के साथ खेल रहा था और अनजाने में पड़ोसी सलमान के घर के बाहर फैले बिजली के तारों की चपेट में आ गया। अवधेश ने बताया कि करंट लगने से आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई। दोस्त की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इकलौते बेटे की मौत से मां का बुरा हाल है। ग्रामीणों ने आरोपी सलमान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला लापरवाही का है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें