फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हर साल बढ़ रही गर्मी, इस बार 43 डिग्री के पार

Tue, 19 May 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मई के महीने में पिछले पांच सालों में हर साल तापमान में वृद्धि हो रही है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लोग दिनभर गर्म हवाओं और उसम से परेशान रहे। दोपहर में हालात ऐसे रहे कि सड़कें सूनी नजर आईं और जरूरी काम से निकले लोग सिर ढककर छांव तलाशते दिखे। दोपहर के वक्त गर्मी इतनी रही की कूलर-पंखे भी जवाब दे गए। रात को भी तपिश ने लोगों की नींद उड़ा दी।
विज्ञापन

इस बार भी मई के तीसरे सप्ताह में ही पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया। सुबह से निकली तेज धूप और तपिश ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है। बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा रहा, जबकि अस्पतालों में गर्मी से बीमार लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को हो रही है।
गर्मी से बचने के लिए लोग जूस, शिकंजी, खीरा और तरबूज का सहारा लेते नजर आए। बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी। कई इलाकों में कूलर और पंखे भी गर्म हवा फेंकते महसूस हुए। मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र कुमार के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने दोपहर के समय लू चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पिछले पांच साल में 18 मई का तापमान



वर्ष 2022 39.5 डिग्री



वर्ष 2023 40.5 डिग्री



वर्ष 2024 43.2 डिग्री



वर्ष 2025- 41.6 डिग्री



वर्ष 202643.6 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें