फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यों में लापरवाही न बरतें कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। निर्वाचन कार्यों में लगे कर्मी किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरतें। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई तय की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर छूटे मतदाताओं को जोड़ने के लिए प्रत्येक बूथ पर बीएलओ को रहकर कार्य कराने के निर्देश दिए गए। तहसील प्रशासन ने प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की ड्यूटी लगा दी। डीएम रवींद्र कुमार ने सखोली, डीएन कालेज, किसान कालेज में बने बूथ पर पहुंच कर बीएलओ से जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को शत-प्रतिशत सूची तैयार करने के निर्देश दिए। इस कार्य में अगर किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि जिन युवाओं की आयु जनवरी 2020 से 18 वर्ष के हो रहे हो उनको मतदाता बनाया जाए। मतदाता सूची को गांव-गांव दिखाने के साथ उसमें व्याप्त खामियों को दूर करने के आदेश दिए। इसके साथ मतदाता सूची में दर्ज नाम के अगर मतदाता की मृत्यु हो गई हो तो उसका नाम काटा जाए। इस मौके पर एसडीएम जयकरन समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें