फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत से भागे युवक की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। पूछताछ के लिए प्रेमपुर चौकी पर लाए दो युवकों में से एक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। युवक की तलाश में पुलिस ने एक ग्रामीण के घर
विज्ञापन

दबिश दी । आरोप है कि पुलिस ने तलाशी के नाम पर मौजूद महिलाओं से अभद्रता कर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से चौकी इंचार्ज को हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस दो युवकों को किसी मामले में पकड़कर प्रेमपुर चौकी पर ले आई। यहां से एक युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने उसकी कई जगह युवक की तलाश की। सफलता न मिलने पर पुलिस गांव के ही संभ्रांत युवक के घर में घुस गई। तलाशी के नाम पर पुलिस ने उसके घर में रखा सामान, कपड़े आदि इधर-उधर फेंक दिए और तोड़फोड़ करते हुए मौजूद महिलाओं से बदसलूकी की। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच करवाकर चौकी इंचार्ज का स्थानांतरण करवाए जाने की मांग की है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जो भी आरोप ग्रामीण द्वारा लगाए गए हैं, वह निराधार एवं बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें