फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे समिति के बकायेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। समितियों के बकायेदारों से वसूली के लिए एडीओ(सहायक विकास अधिकारी) सहकारिता ने सभी शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक कर लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बकायेदार पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लाक सभागार में सहकारी समितियों के शाखा प्रबंधकों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एडीओ सहकारिता मणेंद्र कुमार ने की। उन्होंने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में 13 सहकारी समिति हैं। इनमें खरीफ की फसल के 2633 किसान बकायेदार हैं। 31 जनवरी तक 31 प्रतिशत वसूली की जानी है। इससे किसानों को नोटिस भेजकर लक्ष्य की पूर्ति करें। उन्होंने बताया कि समिति के बकायेदार पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। सभी प्रबंधक इलाके के किसानों को नोटिस भेजकर अधिक से अधिक वसूली करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें