फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में तीनों सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस

विज्ञापन
फोटो-60-बैठक में मौजूद कांग्रेसी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। कांग्रेसियों ने बैठक कर विधानसभा चुनाव के तैयारी की रणनीति बनाई। प्रदेश सचिव विजय मिश्रा ने बताया कि कन्नौज जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी गांव-गांव जाकर राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। साथ ही जनसंपर्क के दौरान ही गांव के संघर्षशील युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाकर उन्हें संगठन से जोड़ें। उन्होंने प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा के बारे में बताया कि कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को सरकारी बसों में फ्री यात्रा, साल में तीन नि:शुल्क सिलिंडर, किसानों का कर्जा माफ, बिजली में भी सब्सिडी दी जाएगी। गरीब व बेसहारा लोगों का 10 लाख तक नि:शुल्क इलाज व किसानों को आय दोगुनी करने के लिए गेहूं व धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये किया जाएगा। जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष ऊषा दुबे व प्रमोद शाक्य, जिला उपाध्यक्ष विनोद दुबे, प्रदेश कोआर्डिनेटर संजय पौल, नगर अध्यक्ष बहार कुरैशी, पुनीत यादव आदि भी रहे।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें