फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: झाड़ू लगाते समय बुजुर्ग को जहरीले कीड़े ने काटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। झोपड़ी में झाड़ू लगाते समय बुजुर्ग को जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की बजाय गांव में झाड़ फूंक कराते रहे। इलाज के अभाव में बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


ग्राम सभा कुंवरपुर लोधपुर के मजरा पुन्नी नगला निवासी रामनाथ (70) गुरुवार की सुबह करीब छह बजे झोपड़ी में झाड़ू लगा रहे थे। उसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उनके हाथ में काट लिया। चीख सुनकर परिजन उन्हें झाड़ फूंक के लिए किसी वैद्य के पास ले गए। इस बीच काफी समय बीत गया और जहर उनके शरीर में फैलने से मौत हो गई। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें