फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बुजुर्ग लापता, ईशन नदी के पास मिला गमछा और चप्पलें

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। सुबह घर से निकले बुजुर्ग काफी देर बाद भी घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान खेत के पास स्थित ईशन नदी पर चप्पल समेत अन्य सामान मिलने पर परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के चिंतापुर्वा गांव निवासी रामेश्वर सिंह (70) अविवाहित हैं। रामेश्वर अपने दो भाइयों के परिवार के साथ रहते थे। रामेश्वर सिंह के छोटे भाई श्रीकिशन ने बताया कि रविवार सुबह बड़े भाई घर से निकल गए। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आए तो उनकी तलाश की। खेत पर पहुंचे तो ईशन नदी के पास बड़े भाई की चप्पल व गमछा मिलने पर नदी में डूब जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज देवी सहाय वर्मा ने घटना की जानकारी ली और बुजुर्ग की खोजबीन शुरू कर दी है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें