फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बुजुर्ग की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत, परिजनों में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। मकनपुर मेले में चादर चढ़ाने जा रहे एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं एक अन्य हादसे में तेज रफ्तार वाहन ने एक युवक की जान ले ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गुढिना गांव निवासी शाबिर ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मंगलवार दोपहर वह पिता कमरूद्दीन (60) के साथ कानपुर जिले के मकनपुर मेले में चादर पोशी के लिए जा रहे थे। ठठिया थानाक्षेत्र में इत्र पार्क के पास बने सर्विस रोड चौराहे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर का पिछला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थानाध्यक्ष देवेश पाल ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इसी तरह, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी रोहित (30)की भी एक वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार देर शाम फगुहा भट्टा बाजार के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे कट 193 पर हुई। रोहित बाजार से खरीदारी कर पैदल ही एक्सप्रेसवे पार कर गांव जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल रोहित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि यह हादसा एक्सप्रेसवे को पार करने की कोशिश के दौरान हुआ, जो अक्सर ग्रामीण करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें