फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कन्नौज में 427 और छिबरामऊ में 231 ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए मंगलवार को कन्नौज और छिबरामऊ में अधिवक्ताओं ने मतदान किया। कन्नौज में कुल 971 मतदाताओं में से 427 वकीलों ने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं छिबरामऊ बाह्य न्यायालय में 558 में से 231 वकीलों ने मतदान किया। बुधवार को भी इन दोनों स्थानों पर मतदान जारी रहेगा।
विज्ञापन

चुनाव के लिए बाह्य न्यायालय परिसरों में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। कन्नौज में चुनाव प्रभारी एडीजे हरेंद्र नाथ की देखरेख में मतपत्र खोले गए और मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। वोट डालने के लिए वकीलों की लंबी कतारें लगी रहीं। एडीजे हरेंद्र नाथ ने बताया कि बुधवार को भी वोटिंग जारी रहेगी। वहीं, छिबरामऊ में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपम कुशवाह की देखरेख में मतदान संपन्न हुआ। मतदान से पहले बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर और महासचिव ललित प्रताप सिंह की मौजूदगी में सील मतपत्र खोले गए। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में प्रत्याशियों के समर्थक पूरे दिन वोट मांगते रहे। शाम को एसीजेएम और बार एसोसिएशन के महासचिव की मौजूदगी में मतपत्रों के बंडल बनाकर सील किए गए। इस दौरान मुंसिफी कर्मचारियों ने भी चुनाव प्रक्रिया में सहयोग किया। चुनाव को लेकर वकीलों में काफी उत्साह देखा गया जिससे मतदान प्रतिशत में वृद्धि की उम्मीद है। चुनाव अधिकारियों ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें