हादसे के बाद कुसुमा के रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बाइक पर बेटे और बेटी के साथ मायके से लौट रही महिला जीटी रोड पर गिरने से घायल हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
गुरसहायगंज कोतवाली के हजरतपुर जसोदा में रहने वाली कुसुमा (55) पत्नी विश्वनाथ रविवार को बेटे राहुल और बेटी बेबी के साथ कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र के सियरामऊ स्थित मायके गई थीं। सोमवार सुबह करीब दस बजे तीनों एक बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर तीन लोग ठीक से नहीं बैठ पा रहे थे। सबसे पीछे कुसुमा देवी बैठी थीं। मानीमऊ के पास चलती बाइक से अचानक कुसुमा गिर गईं। इससे यह घायल हो र्गइं। स्थानीय लोगाें की मदद से राहुल ने मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के दौरान बाइक पर सवार कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था।
डॉ. वीके शुक्ला ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट लगी थी। इससे मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।