कन्नौज। गुरुवार को एक और कोरोना पॉजिटिव सामने आया। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 244 पहुंच गई है। इसमें एक की मौत हो चुकी है और 215 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 28 संक्रमित का कोविड-19 अस्पतालों में में उपचार चल रहा है।
नया संक्रमित सदर ब्लाक क्षेत्र के गांव उदैतापुर में मिला है। यह 25 वर्षीय युवक दिल्ली से लौटा था। उसे कोविड-19 अस्पताल गौतमबुद्ध पैरामेडिकल कालेज कनपटियापुर में भर्ती कराया गया है। संक्रमितों में 168 प्रवासी हैं। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।