फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर 123 में आठ शिकायतें निपटीं

विज्ञापन
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते एडीएम गजेंद्र कुमार, एसडीएम गौरव शुक? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। अपर जिलाधिकारी ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान 123 शिकायतें आईं। आठ का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की 65 शिकायतें आईं। तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतें भूमि की पैमाइश से संबंधित थीं। एडीएम ने संबंधित शिकायतों को तहसीलदार के सुपुर्द कर निस्तारण के निर्देश दिए। इसी तरह पुलिस की 22, विकास विभाग की 13 शिकायतों में चार का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डूडा की दो, नगरपालिका की दो, कृषि विभाग की दो, पूर्ति विभाग की पांच, एलडीएम की एक, जिला पंचायत राज विभाग की दो, बिजली की पांच के अलावा समाज कल्याण विभाग की तीन शिकायतें आई। इनमें एक शिकायत का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम गौरव शुक्ला, सीएमओ विनोद कुमार के अलावा जिला स्तरीय कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें