तिर्वा (कन्नौज)। ईशन नदी में तीन दिन तक पानी आने के बाद बंद हो गया। इससे किसानों के सामने सिंचाई की समस्या खड़ी हो गई है। सपा नेताओं ने पानी न आने पर 21 जून से क्रमिक अनशन का एलान किया है।
मैनपुरी के रामगंगा से निकली ईशन नदी में पिछले तीन माह से पानी नहीं आ रहा था। इससे छह जून को सपाइयों ने प्रदर्शन किया था। इसके तीन दिन बाद नदी में पानी आ गया। इससे किसानों ने राहत की सांस ली थी। नदी में तीन दिन तक पानी आने के बाद बंद हो गया। इससे यह फिर सूख गई। इससे नदी के किनारे बसे गांवों के किसान परेशान हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए सपा नेता नवाब सिंह यादव ने बताया कि 21 जून तक नदी में पानी नहीं आया तो सपाई किनारे बैठकर क्रमिक अनशन करेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि तीन माह बाद पानी देने के बाद बंद कर दिया गया।
पानी न आने से 26 गांवों के किसानों को दिक्कत
ईशन नदी में पानी न आने से किनारे के सुजानसराय, छौछापुर, गदनापुर, ककराह, चचियापुर, घुसुआपुर, सिंघनापुर, फिरोजपुर, कुड़री, खबरामऊ, छदामीपुरवा, टिकरी, खनियापुर, ताहपुर, लालसहायपुर्वा समेत 26 गांवों के तटवर्ती किसानों को दिक्कत है। यह फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। मवेशियों के पानी के लिए भी समस्या बढ़ गई है।