कन्नौज। बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय चिकनपुर में सहायक अध्यापिका सीमा पाल की गिरफ्तारी के 48 घंटे होने पर निलंबित कर दिया। सीमा पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं।
बीएसए केके ओझा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय चिकनपुर में तैनात सीमा पाल को पति इंद्रपाल की हत्या के आरोप में 29 नवंबर को जेल भेजा गया है। इस वजह से निलंबित करते हुए ब्लाक सौरिख के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार से रिपोर्ट मांगी गई है।
थाना सौरिख के नगरिया तालपार निवासी प्राइवेट शिक्षक इंद्रपाल की 27 नवंबर की रात हत्या हो गई थी। पुलिस ने जांच के बाद इंद्रपाल की पत्नी सीमा पाल (प्राथमिक विद्यालय चिकनपुर में सहायक अध्यापक) के साथ उसके भाई को जेल भेज दिया है। प्रेमी और उसके भाई की पुलिस तलाश कर रही है।