फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9.35 फीसदी शिक्षकों ने प्रेरणा एप किया डाउनलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बेसिक शिक्षकों की उपस्थित के लिए शासन से लागू किए गए प्रेरणा एप के विरोध के बीच जिले में 9.35 फीसदी शिक्षकों ने डाउनलोड कर लिया है। उमर्दा व जलालाबाद की सबसे खराब प्रगति है।
विज्ञापन

जिले में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के 1744 विद्यालय संचालित है। गुगरापुर में 100 विद्यालयों में 11, हसेरन में 192 में 127, तालग्राम 232 में 110, सौरिख 226 में 21, कन्नौज में 209 में 28, जलालाबाद में 102 में 7, उमर्दा में 387 में 22, छिबरामऊ में 296 में 46 स्कूलों ने प्रेरणा एप को डाउनलोड किया है। गुगरापुर में 14, हसेरन 174, तालग्राम 170, सौरिख 21, कन्नौज 34, जलालाबाद 7, उमर्दा 23, छिबरामऊ में 55 शिक्षकों ने एप को डाउनलोड किया है। शिक्षकों के डाउनलोड प्रतिशत को देखा जाए तो उमर्दा 1.97, जलालाबाद 2.14 प्रतिशत है। यह सभी ब्लाकों में सबसे खराब प्रगति है। हसेरन में 38.75, तालग्राम में 24.22 की सबसे अच्छी प्रगति बताई गई है। सौरिख 3.14, गुगरापुर 4.62, कन्नौज 4.26, छिबरामऊ 6.03 फीसदी शिक्षकों ने एप को डाउनलोड किया है। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षकों को प्रेरणा एप के फायदे गिनाए जा रहे हैं। बीईओ भी उनको एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगले माह की स्थित काफी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें