फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इत्र नगरी के जयकुमार ने आईईएस परीक्षा में पाई विजय

विज्ञापन
जयकुमार दिवाकर।संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आईईएस) परीक्षा में शहर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी 25 वर्षीय जयकुमार दिवाकर ने स्थान पक्का कर लिया है। इससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2021 में जयकुमार की 46वीं रैंक आई है। उनके बड़े भाई आशीष कुमार सिद्धार्थनगर में सहायक अध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि जयकुमार ने वर्ष 2012 में हाईस्कूल और 2014 में इंटरमीडिएट की परीक्षा केके इंटर कॉलेज से पास की थी। 2015 में आईआईटी भुवनेश्वर में चयन हो गया। 2019 में प्लेसमेंट मिला और डेल्टा पॉवर कंपनी बंगलूरू में जॉब शुरू हो गई। भारतीय इंजीनियरिंग सेवा वर्ष 2021 की परीक्षा का परिणाम 28 मार्च को जारी हो गया है।
आशीष का कहना है कि भाई ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 46वीं रैंक पाई है। दो साल की ट्रेनिंग के बाद तैनाती मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय लोक सेवा संघ की ओर से भारत में 165 लोगों का चयन हुआ है, इसमें जयकुमार भी शमिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें