फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

360 परीक्षार्थी छोड़ गए हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में दोनों पालियों में 360 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल संस्कृत की परीक्षा थी, इसमें पंजीकृत 474 परीक्षार्थियों में से 399 शामिल हुए और 75 गैरहाजिर रहे। इंटरमीडिएट में चित्रकला आलेखन और चित्रकला प्राविधिक में पंजीकृत 2008 परीक्षार्थियों में से 1728 ही शामिल हुए। 280 ने परीक्षा छोड़ दी। दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट की संगीत वादन परीक्षा थी। इसमें 49 में 44 परीक्षार्थी शामिल हुए और पांच नदारद रहे। जिला कंट्रोल रूम के नोडल प्रभारी आशीष शुक्ल ने बताया कि डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने निरीक्षण भी किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें