फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर नाच रही महिलाओं पर पथराव, 20 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तिलक समारोह मेें डीजे पर नाच रहीं महिलाओं से गांव के युवकों ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर इन युवकों ने तिलक समारोह पर रस्म के दौरान पथराव कर दिया। इसमें 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव वसीरापुर भाट में नंदकिशोर सक्सेेना के बेटे आनंद का तिलक था। हरदोई से आए कन्या पक्ष के लोग तिलक की रस्म कर रहे थे। इस दौरान डीजे पर नाच रहीं महिलाओं से गांव के कुछ युवकों ने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर युवकों ने डीजे पर नाच रहीं महिलाओं और समारोह में पथराव कर दिया। इसमें 20 महिलाएं व पुरुष घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने नंदकिशोर, आनंद सक्सेना, सरला, पूजा, बविता, सविता, काजल, ज्ञानसिंह, शिवरतन और रामू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि अन्य घायलों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें