सौरिख। वक्फ बोर्ड की शिकायत पर बुधवार को तीन अधिकारियों ने ब्लाक संसाधन केंद्र पहुंचकर निरीक्षण किया। इससे केंद्र पर हड़कंप मचा रहा।
बुधवार को एडी बेसिक डॉक्टर केसी भारती, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण डॉ. प्रियंका अवस्थी एवं उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग समाज कल्याण लालमणि मौर्य ने ब्लॉक संसाधन केंद्र सौरिख पहुंच कर अभिलेखों और पिछले साल हुई ट्रेनिंग का भौतिक सत्यापन किया।
सीसीटीवी कैमरों एवं बीआरसी से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार व कार्यालय से जुड़े कर्मी मौजूद रहे। वहीं वक्फ बोर्ड की जमीन से संबंधित शिकायत को लेकर थाने के सामने स्थित मदरसा हयात उलूम का भी निरीक्षण किया गया। मदरसे में बने कमरे का मानक देखा गया। मदरसे में बने पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मदरसे से संबंधित जमीन के कागजात देखे। एडी बेसिक डॉक्टर केसी भारती ने बताया कि शासन के आदेश पर जांच हुई है। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। वह इस बारे में कुछ नहीं बता सकते।