फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 40,823 किसानों की ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और लैंड सीडिंग अभी भी अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए राहत और सतर्कता भरी खबर है। योजना की अगली किश्त का लाभ बिना किसी रुकावट के पाने के लिए कृषि विभाग ने किसानों से ई-केवाईसी, बैंक खाते की आधार लिंकिंग और भू-अंकन (लैंड सीडिंग) तत्काल पूर्ण कराने की अपील की है।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि 2.93 लाख किसान इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त कर रहे हैं। हालांकि, पोर्टल पर 40,823 ऐसे किसान चिह्नित किए गए हैं जिनकी कागजी प्रक्रिया पूरी न होने से अगली किश्त रुकने का खतरा है। उन्होंने कहा कि किसान अपने तहसील कार्यालय या संबंधित लेखपाल से संपर्क कर लैंड सीडिंग पूर्ण कराएं। नजदीकी जनसेवा केंद्र या बैंक में जाकर एनपीसीआई के माध्यम से खाते से आधार लिंक कराएं। सस्पेक्टेड डाटा या विवरण में गड़बड़ी वाले किसान पोर्टल के अपडेट मिसिंग इनफॉर्मेशन विकल्प पर खतौनी और अन्य दस्तावेज अपलोड कर सुधार करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें