फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी के परिजनों को देख पुलिस के हाथ-पांव फूले

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जसौली गांव में एक आरोपी को दबोच लिया। जिला अस्पताल में आरोपी के डॉक्टरी परीक्षण के दौरान परिजन भीड़ के साथ पहुंच गए। इससे पुलिस के हाथ पांव -फूल गए। पुलिस ने किसी तरह अस्पताल परिसर से निकाल कर न्यायालय में पेश किया। इसके बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके के गांव जसौली में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी आलिम को गिरफ्तार किया है। आरोप आलिम के भाई तालिब पर भी है। गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश करने से पहले कोतवाली पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इस बीच जानकारी परिजनों को हुई तो कई महिलाएं भीड़ के साथ जिला अस्पताल पहुंच गईं। पुलिस आरोपी को लेकर बाहर निकली तो महिलाओं ने रोक लिया। महिलाएं आरोपी से लिपट गईं। इससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। यह दुलार में उसके सिर पर हाथ फेरने लगीं। जानकारी पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने आरोपी को आटो में बैठाया। इसके बाद न्यायालय ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें